Rewari News : कोसली विधानसभा से आप कार्यकर्ता नीरज मोतला ने कार्यालय खोला

   


           

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गोड ने कोसली विधान सभा के मुख्य प्रतिनिधि भाई नीरज यादव मोतला के आम आदमी पार्टी के मोतला कलां गांव के कार्यालय का उद्धघाटन किया।                                                     

आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के जिला प्रतिनिधि पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा के अनुसार आज आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गोड के द्वारा कोसली विधानसभा के आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रतिनिधि भाई नीरज यादव मोतला के मोतला कला गांव के पार्टी कार्यालय का उद्धघाटन किया । इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवम सैंकड़ों ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की सर्व जन प्रभावित अच्छी नीतियों का प्रचार प्रसार कर दिल्ली और पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र,स्वास्थ्य के क्षेत्र,बिजली पानी के क्षेत्र, गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत करने आदि कार्यों से देश में अच्छा काम कर प्रत्येक तबके के जन मानस को प्रभावित कर रही है। इन्हीं नीतियों को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा एवम विधानसभा चुनावों में प्रदेश के कार्यकर्ताओं की कर्मठ मेहनत से हरियाणा प्रदेश में भी जीत का परचम लहराएगी।           


                                     

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कोसली विधान सभा प्रतिनिधि भाई नीरज यादव ने कहा कि यह भवन मात्र आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का कार्यालय ही नहीं है बल्कि क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मंदिर है जहां से आम आदमी पार्टी की नीतियों के माध्यम से स्थानीय लोगों की सेवा करने में किसी तरह की कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी।भाई नीरज यादव मोतला ने सभी उपस्थित कार्यकर्ता भाईयो को 2024 के चुनावो के लिए आज से कमर कसने के लिए आव्हान किया । जिला प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा ने कहा कि  हरियाणा की जनता ने दोनो पार्टियों के काम काज को अच्छी तरह से देख लिया है अब 2024 में अरविंद केजरी वाल जी की आम आदमी पार्टी को मोका देने के लिए भाई नीरज यादव को मजबूत बनाए। कुलदीप सिंह बूढ़पुर ने कहा की भाई नीरज यादव मोतला काफी समय से विधानसभा कोसली में स्थानीय लोगो की सेवा कर रहे है।         


                                                

आज के कार्यक्रम में वार्ड नं 5 से भाई बलजोर, वार्ड 6 से सुरेंद्र माडिया पार्षद मोतला कला गांव के सरपंच राहुल, पूर्व सरपंच प्रकाश, कृष्ण सोनी पूर्व सरपंच, अशोक सरपंच मसीत, नरेंद्र सरपंच गुड़ियानी, शिवचरण, देवेंद्र पीटीआई, यशपाल, नरेश, राजपाल नंबरदार, सत्यवान अधीक्षक दिल्ली पुलिस, रिटायर्ड डी ओ लालचंद, होशियार, इंदर, आदि भी मौजूद रहे।आसपास के खेल प्रेमी युवाओं ने पार्टी के मुख्य अतिथि व नीरज यादव का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों से कंधे से कंधा मिलाकर  काम करने का आश्वासन दिया। इस आयोजन में पार्टी के रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा, कपिल खरसांनकी,कुलदीप सिंह बूढ़पुर, हितेंद्र यादव (बबलू), खजान सिंह, डा अनिल यादव, मदन सिंह, रेखा दहिया, भोला राम जी, सन्नी यादव, सुभाष मेहेंदिया, सुभाष अग्रवाल, मनोज रामगढ़, मनोज बिदावास एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नीरज यादव मोतला ने सभी उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।  

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें