Rewari News : बावल में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ "हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा" निकाली



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भारत जोडो यात्रा के बाद देश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में शनिवार को बावल के अंबेडकर पार्क से कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, बावल नगर पालिका के प्रधान चौ विरेंद्र महलावत मौजूद रहे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी जी ने भारत जोडो के माध्यम से देश में भाईचारा कायम किया है। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा नही होने देगी। राहुल गांधी जी ने देश को जोडने के लिए भारत जोडो यात्रा चलाई और पूरे देश में सबसे लोकप्रिय नेता आज के दिन राहुल गांधी बन चुके हैं। भारत जोडो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनता का आपार समर्थन भी मिल रहा है। भाजपा सराकर के राज में मंहगाई सातवें आसमान पर है 2 दिन पहले ही घरेलु गैस सिलेंडर के दाम 50 रूपये और कर्मशियल सिलेंडर के 350 रूपये बढा दिए हैं, किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य नही मिल रहा है। सरसों का न्यूतम समर्थन मूल्य 5450 है जबकि किसानों को मात्र 4500 रूपये में देनी पड रही है और मंडियों में तो सरकारी खरीद तक नहीं हो रही है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है, सरकारी संस्थाओं का नीजीकरण किया जा रहा है, सैंवधानिक संस्थाओं का दुरूप्रयोग किया जा रहा है। वहीं सरपंचों को जबरदस्ती ई टेंडरिंग थोपी जा रही है। यदि सरपंच अपनी बात रखते हैं तो बदले में सरपंचों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। वहीं ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर शांति पूर्वक तरीके से अपना विरोध प्रदर्श कर रहे कर्मचारियों पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है। इस तरह से हर कोई मौजूदा सरकार से तंग आ चुका है। देश व प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है आज के दिन किसी कोई अपनी बात भी नही रख सकता है। भाजपा सरकार ने देश में अघोषित एमेरजेंसी लगा रखी है। एम्स के नाम पर सरकार बार-बार झूठ बोल रही है यदि सरकार चाहती तो अभी तक एम्स बनकर तैयार हो सकता था लेकिन सरकार केवल चुनाव के समय में एम्स का मुद्दा छेडती है और वोट हथियाने के बाद फिर सस्ते बस्ते में डाल देती है। 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी को मान सम्मान देती है। अभी हाल ही में रायपुर में हुए अधिवेशन में साफ कर दिया गया है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत जगह देगी। इनका अलग से विभाग भी बनाया जाएगा। वहीं संगठन में युवाओं को भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 50 वर्ष से कम आयु वालों की संगठन में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। महिलाओं का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना करवाई जाएगी ताकि सभी को उनका अधिकार मिल सके। न्यूतम आय योजना सहित समाजिक न्याय परिषद का गठन किया जाएगा। न्यायपालिका में भी आरक्षित सीटों को भरा जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर सोशल जस्टिस बनाया जाएगा जो समय-समय पर कांग्रेस अध्यक्ष को सुझाव देते रहेगें। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए अलग से बजट दिया जाएगा। कैप्टन अजय सिंह यादव ने माननीय सुर्पीम कोर्ट के निणर्य का स्वागत किया है जिसमें चुनाव आयोग नियुक्ति अब प्रधानमंत्री, लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता व मुख्य न्यायधीश करेगें। वहीं अडानी-हिंडनबर्ग केस में जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन पर भी श्री यादव ने कहा सोचिए कितने शर्म की बात है जो कार्य सरकार को निष्पक्ष तरीके के से पहले ही कर देना चाहिए था वो कार्य सुर्पीम कोर्ट को करना पड रहा है। इस मौके पर उनके साथ धर्मबीर मुंडनवास, राजेंद्र एडवोकेट, विरेंद्र रावत रामपुर, सुमेर सिंह जैलदार, महेंद्र सरपंच ढालियाकी, बलबीर हवलदार, मांगेराम, कप्तान रामपत, राजपाल इत्यादि मौजूद रहे। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें