Rewari News : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा



ग्राम समाचार न्यूज : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश के सभी जिलो में मुख्यमंत्री महोदय हरियाणा सरकार चडीगढ़ को उपायुक्त महोदय के द्वारा कर्मचारियों की लंबित मांगों समस्यायों का समाधान के लिए ज्ञापन सौपा गया। इसी कड़ी में जिला रेवाड़ी में भी सर्व कर्मचारी संघ कि मीटिंग नेहरू पार्क रेवाड़ी में कि गई |जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान धनराज ने कि एवं मंच का संचालन श्री इश्वर सिंह बोड़वाल सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव ने किया । अपने अध्यक्षीय भाषण मे सर्व कर्मचारी जिला प्रधान ने कहा  कि प्रदेश की सरकार अपने 8 साल के कार्यकाल में कर्मचारी विरोधी निति बनाने और सरकारी संस्थाओं को देश के उधोगपतियों  के हाथों में सौंपने का कार्य कर रही है। इससे देश और प्रदेश के पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार देने कि बजाय छिनने का कार्य कर रहीं है। इससे प्रदेश कि बेरोजगारी दर में भारी इजाफा हुआ है। और हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी कि दर में देश में सबसे पहले नंबर पर पहुँच गया है। वास्तविक रूप से प्रदेश और देश कि सरकार लोकतांत्रिक एवं आवाम हित में कार्य न करते हुऐं सीधे तौर पर चंद चुनिंदा और कार्पोरेट घरानों के लिए सुलभ और सरल कानून बना रही हैं। चाहे वो सरकारी बैकों से लोन लेना हो , श्रम कानूनों में बदलाव करके चार लेबर कॉड  में बदलना  और रुपय कि गिरती हुई किमत अंतराष्ट्रीय बाजार में ये सीधे इस बात का संकेत है कि देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इस वक्त चरम सीमा पर है। श्री कमल सिंह यादव वन विभाग हिंन्दुस्तान युनियन के महासचिव ने कहा कि जो वादे देश और प्रदेश कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले इस देश कि आवाम से किये गए थे वो पूरे न करके उल्टा देश और प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड कर रही है। इससे साफ जाहिर होता है। कि सरकार कि करनी और कथनी में बडा फर्क है। आल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन हेड आफिस हिसार के केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्री संजय कुमार सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश कि सरकार बिजली बिल पावर 2022 को पास करके सीधे तौर पर बिजली सेक्टर को उद्योगपतियो के हाथ में बेचकर बिजली सीधे तौर पर प्रदेश कि गरीब जनता कि पहुँच से बहुत दूर हो जायेगी । श्री पवन कुमार यादव जिला प्रधान सिंचाई विभाग रेवाड़ी ने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारि सरकार कि बनाई गई नितियों से परेशान है। आज प्रदेश का किसान ,छात्र , मजदूर , कर्मचारी और पंचायते भी आज सड़को पर है। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि देश प्रदेश कि सरकार संविधान के विपरित काम कर रही है। सभा के उपरांत सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपना मांग पत्र SDM श्री संजीव कुमार जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार चंडीगढ़ को सौंपा | कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुऐ चतुर्थ श्रेणी यूनियन कि राज्य उपसचिव रजि. नः492 एवं सर्व कर्मचारी संघ रेवाडी जिला कि सिनियर वरिष्ट प्रधान ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब ये सरकार सत्ता से बाहर थी तब प्रदेश कि जनता से ये वादा किया था कि यदि आप ने हमें विधानसभा में पूर्ण बहुमत से पहुंचाया तो हम प्रदेश मे लगे हुए विभिन्न पदो पर सभी विभागो को कर्मचारियों को एक हि कलम से पक्का रोजगार देंगे लेकिन पिछले 5 साल का कार्यकाल में भी ये अपना वादा पूरा न कर सके। और दूसरा कार्यकाल का भी समय लगभग बीतने जा रहा है लेकिन सरकार ने अभी तक अपने कहे अनुसार अपनी उस कलम का इस्तेमाल नही किया है। शायद वो कलम भी इनको काबुल या अफगानिस्तान से मंगानी पड़ेगी प्रदेश कि सरकार कर्मचारियो की तरफ निश्चित तौर पर कोई ध्यान नही दे रही है। और न हि सरकारी विभागों मे कोई भर्ती दे रही है। सभा को अनकर्मचारि नेताओ ने भी सम्बोधित किया श्री मोहन लाल ब्लाक प्रधान बावल, श्री नौरंग टूरिजम जिला प्रधान, श्री शिशराम यूनिट प्रधान कोसली, श्री रवि कुमार सिंचाई विभाग रेवाडी, श्री हरिओम गुर्जर बी एड आर, श्री राकेश कुमार सिसोदिया पब्लिक हेल्थ , श्री कंवर सिंह यादव रिटार्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान रेवाड़ी , कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें