Pathargama News: ब्राह्मण, गऊ, देवता और संतों के रक्षा के लिए भगवान श्री राम का अवतार हुआ- आचार्य पवन जी महाराज



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- श्री हरि नारायण विष्णु से जब धरती ने जाकर के दुष्ट दुराचारी पापियों के पाप जब अधिक होने लगा तो धरती ने उस पाप को उतारने के लिए गो का रूप धारण करके भगवान विष्णु के पास गई | देवताओं ने भी भगवान से प्रार्थना किया और हजारों वर्षों से भगवान की दर्शन के लिए अनंत ऋषि मनीषी महात्मा साधक योगी जो साधना में लीन थे और भगवान के दर्शन की आशा लिए अपने आप को जीवित रखे थे उन तमाम ऋषि महात्माओं के लिए और धरती के बोझ को पापियों से मुक्त करने के लिए भगवान ने अयोध्या में चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ के यहां चार रूप में अवतार लिया मानो धर्म अर्थ काम और मोक्ष एक साथ ही अयोध्या में अवतार धारण किया हो | भगवान श्री हरि नारायण से जब देवताओं ने प्रार्थना की तो तुरंत प्रभु ने कहां की आप लोग निश्चिंत होकर जाइए हम तुरंत धरती पर अवतार धारण करके आप सब की मनोकामना को पूर्ण करूंगा|

नगर के सिद्ध पीठ मां चिहारू देवी के पवित्र प्रांगण में चैती दुर्गा पूजन उत्सव के पावन उपलक्ष में जनकल्याण चैती दुर्गा पूजन समिति के तत्वावधान में चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन श्रीधाम अयोध्या से पधारे परम पूज्य आचार्य पवन जी महाराज ने सैकड़ों भक्त श्रोताओं को राम कथा में भगवान श्री राम की बाल लीला, गुरुकुल, यज्ञोपवीत संस्कार और विश्वामित्र मुनि के साथ भगवान श्रीराम का जाना, उनकी अधिकार रक्षा करना साथ में जनकपुर यात्रा, अहिल्या उद्धार और धनुष यज्ञ की कथाओं को विस्तार से सभी भक्तों को श्रवण कराया | कार्यक्रम को समुचित ढंग से संचालित करने का कार्य समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो एवं उनकी पूरी टीम सिकंदर यादव श्याम बिहारी विकास कुमार यादव अरविंद यादव| एवं उनके समस्त कार्यकर्ताओं ने अपना सहयोग दिया | आयोजन समिति के अध्यक्ष ने रोज रात्रि 7:00 से 10:00 तक होने वाले राम कथा में भाग लेकर पुण्य के भागी बनने का अपील किया है|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें