Godda News: एशियन हॉकी के उपाध्यक्ष चुने जाने पर भोलेनाथ सिंह को हॉकी गोड्डा ने दी बधाई


               भोला नाथ सिंह का फाइल फोटो
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में हुए एशिएन हॉकी फेडरेशन के चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के निर्विरोध चुने जाने पर हॉकी गोडडा के पदाधिकारियो, सदस्यों, खिलाड़ियों एवं हॉकी प्रेमियों के बीच जबरदस्त खुशी एवं उत्साह का माहौल है! उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोडडा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि झारखंड हॉकी को एक साथ तीन उपलब्धियां हासिल हुई है जिसमे श्री सिंह के एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुने जाने के साथ-साथ झारखंड की बिगन सोय को एशिएन हॉकी फेडरेशन के एडवायजरी कमिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि झारखंड की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी सलीमा टेटे को इमरजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया के सम्मान से नवाजा गया है! सिर्फ हॉकी के लिए ही नहीं बल्कि समस्त झारखंड खेल जगत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए हॉकी गोडडा के संरक्षक मंडल सदस्य समीर दुबे, अमित राय व धनञ्जय त्रिवेदी, अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, शशिकांत भगत, उपेन्द्र चौधरी व ऋषि झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, सुभाष चन्द्र दास व दयाशंकर, वरीय सदस्य विनायक झा आदि ने हॉकी झारखंड के सारी सफलताओं व उपलब्धियों का प्रथम श्रेय हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह को देते हुए हॉकी झारखंड परिवार को बधाई दी है!

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें