Chandan News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अधिकार मार्च के साथ सभा आयोजन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत के ज्ञान भवन काडवा मारन एवं दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गांव सैकड़ों महिलाओं के साथ महिला अधिकार मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दलित मुक्ति मिशन के कोऑर्डिनेटर रजनी रोजविन एवं कोऑर्डिनेटर राजकुमार, दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक  एवं संस्था से जुड़े दर्जनों गणमान्य महिला पुरुष के अलावा कुसुम जोरी पंचायत की आशा कार्यकर्ता रेखा देवी अधिकार मार्च में जोश खरोस के साथ शामिल थे। अधिकार मार्च के दौरान प्रेस वार्ता में संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन एवं बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिसमें महिला महापुरुष जैसे ही सावित्रीबाई फुले, फातमा बेगम, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू, मदर टेरेसा, प्रतिभा पाटिल, आदि अन्य लोगों के फोटो भारतीय संविधान की प्रस्तावना 

संविधान प्रदत्त महिला अधिकार के प्रति जागरूकता जुलूस निकाला गया। अधिकार मार्च भैरोगंज बाजार स्थित भैरोपुर गांव से लेकर प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज तक पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही जागरुकता रैली विद्यालय परिसर में समाप्त कर समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जहां माता सावित्री बाई फूले एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के तहत संस्था से जुड़े रानी शर्मा ने संगठन का प्रतिवेदन तथा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। साथ ही पिंकी देवी और रीना देवी ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके आदिवासी समुदाय के महिलाओं ने भी संथाली नृत्य गान प्रस्तुत किया। वहीं संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन द्वारा संकल्प पत्र पढ़ा गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप मेंं दलितों की सनकी कोऑर्डिनेटर रजनी रोजविन कोऑर्डिनेटर राजकुमार, दक्षिणी बारने पंचायत के पूर्व मुखिया असर्फी दास, वर्तमान मुखिया तुलसी रजक,चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, समाज सेवी सुनिता देवी, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष आशा रेखा देवी, एवं विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार आदि सामिल होकर अपना अपना वक्तव्य रखा।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें