ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार झारखंड सीमा क्षेत्र अंतर्गत दर्दमारा बोर्डर पर शुक्रवार को अखिल भारतीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार पटना के वरीय उपाध्यक्ष रामावतार पाण्डेय, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य धनंजय मिश्रा का प्रखंड के दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी होने के कारण सीमा पर भव्य स्वागत की तैयारी के साथ साथ मंच भी बनाया गया था। जहां सुबह से ही प्रखंड के शिक्षक शिक्षिका स्वागत के लिए उपस्थित थे। उपस्थित शिक्षकों ने सर्वप्रथम सभी जनप्रतिनिधियों को बुके देकर औऱ
फूलों का माला पहना कर स्वागत किया। मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने अक्षत रौली देकर उत्साहित होकर भरपूर सम्मान दिया। उसी स्थान पर बनाये गए मंच पर स्कूली के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने नेता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में जोरदार नारा भी लगाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारतीय अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं को सम्मानित करने के लिए बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई है। इसमे मुख्य रूप से आदित्य वर्णवाल,पंकज पांडेय,मुकेश कुमार यादव,अभिमन्यु कुमार,अरुण मंडल,श्री कुमार,आलोक दीपक,विनय कुमार,कंचन कुमारी,अम्बिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें