Chandan News: रामनवमी और रमजान पर्व का विधि व्यवस्था को लेकर चांदन प्रशासन का फ्लेग मार्च

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी के निर्देश पर रामनवमी त्योहार एवं रमजान पर्व को लेकर मंगलवार 28 मार्च को चांदन बीडीओ अभिषेक कुमार व अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य के अलावा चांदन थाना पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। वहीं फ्लैग मार्च चांन्दन  प्रखंड मुख्यालय से शुरू हो कर चांन्दन बाजार, गांधी चौक, दुर्गा मंदिर, तिवारी चौक, बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्ग चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस थाना पहुंचा। फ्लैग मार्च में नेतृत्व कर रहे चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य एवं पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने आमजनों से मिलकर आपसी सौहार्द के साथ 

रामनवमी त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन रामनवमी पर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के माध्यम से इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रखते हुए पर्व को आपसी सौहार्द वातावरण में मनाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। वहीं शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।  प्रखंड क्षेत्र में विधि-व्यवस्था शांतिपूर्ण रखने को लेकर प्रशासन के माध्यम से पूर्व में अपील की जा चुकी है। मौके पर  एएसआई  मनोज पासवान, गोरखनाथ, नरेंद्र चौधरी, महिला पुलिस पिंकी कुमारी, सुमन राज एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें