ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर बल दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने कहा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में हो रही चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर परिसर में पुलिस बल की गश्ती व निगरानी रहेगी। बताया गया कि, शोभायात्रा निकालने से पूर्व
पूजा समितियों को स्थानीय थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी अवहेलना करने वाले की खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी। साथ ही कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर जुलूस में शामिल लोगों की संख्या अधिकतम 100 होगी। साथ ही चैती दुर्गा पूजा के आयोजन एवं विसर्जन से जुड़ी जानकारी भी लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने का निर्देश आयोजन समिति को दिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती,व्यवसाई संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, लालू यादव, ब्रजकिशोर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा, दिवाकर कुमार पांडे, सीताराम घोष, द्वारिका प्रसाद मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें