ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका:- बौंसी पुलिस ने एक कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी पुलिस ने खगड़िया जिले से एक कुख्यात शराब माफिया को धर दबोचा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, जनवरी 2022 में शराब माफिया के विरुद्ध बौंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पाया गया था कि 2 गाड़ियों से ले जाया जा रहा शराब खगड़िया
निवासी रॉबिन शर्मा का है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि रॉबिन शर्मा एक कुख्यात अपराधी है। जिसके विरुद्ध कई मामला विभिन्न थाना में दर्ज है। गुप्त सूचना मिली थी कि, उक्त आरोपी खगड़िया में है। जिसके बाद एसआई पंकज किशोर एवं मनोरंजन कुमार को दल बल के साथ गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। जहां से आरोपी रॉबिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें