ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बिहार दिवस पर बौंसी प्रखंड स्थित श्यामबाजार के होनहार युवक मोनू रंजन को शारीरिक प्रशिक्षण योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ शारीरिक शिक्षक के अवार्ड से ऊर्जा भवन पटना में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने सम्मानित किया। मालूम हो कि मोनू रंजन बिगत 10 से 12 वर्षों से लगातार बिहार प्रांत के विभिन्न जगहों पर शारीरिक प्रशिक्षण देने का कार्य करते आ रहे हैं। जानकारों की माने तो मोनू रंजन के द्वारा लगातार प्रतिभावान लड़के एवं लड़कियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी मोनुरंजन ने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड जीता था और इस साल शारीरिक शिक्षक
सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण अवार्ड अपने नाम कर दूसरी बार विजेता बन बांका एवं मंदार क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मोनू रंजन से प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़के और लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने नाम का परचम लहरा रहे हैं। मंदार के इस होनहार सपूत ने समय-समय पर बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद की है। मोनू रंजन ने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षण स्कूल का संचालन भी करेंगे जहां 25% जरूरतमंदों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वर्ष 246 चयनित दरोगा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी मोनू रंजन ने किया है। शारीरिक शिक्षक मोनू रंजन को खेल के प्रति काफी लगाव है और जिले सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के अलावे खेल मैदानों में भी विभिन्न खेलों के प्रति युवक एवं युवतियों को जागरूक करना और प्रशिक्षण देना मनोरंजन का मुख्य उद्देश रहा है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें