ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के पड़रिया हाट समीप से शुक्रवार को 3 पेटी विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना मिली थी कि, शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद छापेमारी अभियान शुरू कर दी गई। इसी दौरान पड़रिया हॉट समीप एक बाइक सवार युवक पुलिस को
देखकर भागने का प्रयास करने लगा। परंतु भागने में नाकामयाब रहा। उसे खदेड़ कर पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। जांच के क्रम में 3 पेटी में विदेशी शराब को जप्त किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के खिरीपधार गांव निवासी रविकांत कुमार के रूप में हुई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर लिया गया है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें