ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। पिछले तीन दिनों से जिले सहित प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुककर गरज और हवा के साथ हो रही बारिश से रबी फसल को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश के कारण किसान काफी चिंतित हैं। गेहूं की फसल हवा के कारण खेतों में गिर गई। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी देखने को मिल रही है। लगातार दो तीन दिन से हो रही बारिश ने एक बार फिर ठंड के आगोश में लोग समा गए हैं। वहीं चैत्र महीने में मौसम में हुए बदलाव से किसान चिंतित हैं। मौसम में हुए बदलाव ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज फसलों को नुकसान के साथ किसानों की धड़कन बढ़ा रहा हैं। प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मानें तो तेज
हवा बहने एवं बारिश होने से तैयार फसल को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों की खेतों में सरसों की पकी फसल व गेहूं की फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है। इन दिनों किसानों के खेतों में सरसों की पकी फसल व गेहूं की अधिकांश फसल बाली निकल आई है। गेहूं की बाली में दाने परिपक्व होने का समय चल रहा है। शुक्रवार से क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश हो रही है। अधिक वर्षा व हवा के चलने पर फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंतित है। गेहूं व सरसों की फसल के जमींदोज होने पर इनके उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है। लोगों का कहना है कि, इसके पहले प्रयाप्त वर्षा नहीं होने से धान एवं मकई आदि फसलों से नुकसान की मार झेल ही रहे थे, वहीं दूसरी ओर तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से रवि फ़सल में काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें