Banka News: हाथ जोड़ो अभियान की सफलता हेतु एक अहम बैठक की जाएगी आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। जिला कांग्रेस कमिटी बाँका की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता हेतु एक अहम बैठक गांधी आश्रम बांका में दिनांक 25 मार्च 2023 को शनिवार को दिन के 10 बजे संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी बाँका की अध्यक्षता में आहूत है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्ति हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना इस बैठक को सम्बोधित करेगें एवं हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को  घर-घर तक पहुचाने 

के लिए मार्गदर्शन करेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी सम्मानित पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन के सभी सम्मानित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी प्रखंड के सम्मानित अध्यक्ष, एवं पूर्व प्रत्यासी,सभी प्रतिनियुक्त प्रखंड प्रभारियों की उपस्थिति उक्त बैठक में प्रार्थनीय है। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया सुरेश प्रसाद यादव ने दी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें