ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका से एक बड़ी घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार स्कूल से पढ़ कर लौट रहे एक बच्चा सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गया। घटना शनिवार की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक बांका के खमारी स्थित एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ कर लौट रहे 11 स्कूली बच्चों से भरा हुआ टैंपू मुख्य मार्ग चालक द्वारा संतुलन खो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना में घायल सभी को तुरंत एंबुलेंस से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां
दो छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एक बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। मृत बच्चे की पहचान बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत अंतर्गत कटहरा गांव का रहने वाला राजू यादव के 11 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई। वहीं टेंपू में सवार अन्य जख्मी छात्रों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। मृत बच्चे की खबर सुनते ही परिजन रो रो कर बुरा हाल है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें