Rajaun News: घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में करवाया गया भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार,रजौन,बांका। जिले के रजौन प्रखंड में महज ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार देर शाम को हुई। घटना के बाद बच्ची तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय प्राथमिक अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पास ही रहने वाला आरोपी प्रदीप यादव ने उसे गोद में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके एक घंटे बाद वापस उसे घर छोड़ दिया। परिजनों ने बताया 

कि आरोपी द्वारा घर छोड़े जाने के बाद बच्ची बेहोश हो गई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे रजौन प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए देर रात उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं, पीड़ित परिवार ने रजौन पुलिस थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी और अगली सुबह आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई के तहत आरोपी को उम्र कैद की सजा दिलाने की मांग की है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें