Chandan News: उत्पाद विभाग के टीम ने चार शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा अभियान के तहत सोमवार संध्या गस्ती अभियान के तहत  उत्पाद विभाग टीम बांका के ए एस आई अमरजीत कुमार सिंह व ओमप्रकाश कुमार यादव आदि टीम द्वारा देवघर चांदन मुख्य मार्ग के मद्द निषेध चेक पोस्ट से चार शराबी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने 

की पुष्टि करने के बाद चारो शराबी को गिरफ्तार कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार चारों शराबी देवघर झारखंड से शराब पीकर बिहार राज्य के चांदन की ओर आ रहा था। जांच करने पर गिरफ्तार चारों शराबी नशे में पाया गया, जिसकी पहचान झारखंड राज्य के बोकारो निवासी 1.प्रभात कुमार सिंह, 2.प्रदीप मांझी 3.बंटी सिंह, 4.अभिनव कुमार सिंह के रूप में गई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें