Chandan News: भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 15 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदन कार्यसमिति की बैठक सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय नावाडीह में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा की अध्यक्षता में की गई बैठक में बांका लोकसभा के प्रभारी श्री लाल मोहन गुप्ता एवं भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री मनोज यादव द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पन्ना प्रमुख का गठन एवं बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन की मजबूती हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। साथ ही बैठक में भाजपा के हरकृष्ण पांडेय एवं चंदन सिन्हा चंद्र मोहन पांडेय आदि गणमान्य लोगों ने भाजपा 

कार्यसमिति को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। वहीं चांदन के जाने-माने शिक्षा वादी नेता श्री उपेंद्र नारायण तिवारी एवं सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महामंत्री निरंजन सिंह, विजय गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, परशुराम ठाकुर, परितोष सिन्हा, सुबोध यादव, मनोज झा, अर्जुन राय, रंजन बरनवाल, वीरेंद्र बरनवाल, तरुण कुमार दुबे, दीपक झा, अशोक मंडल, अशोक यादव, अर्जुन मुर्मू, दिनेश राय, रवि राय, सहदेव पंडित, आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें