Bounsi News: जैविक व प्राकृतिक खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के रांगा गांव में किसान श्री अभय कांत झा कृषि विभाग के कर्मी और पदाधिकारियों को जैविक व प्राकृतिक की खेती का प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। इसके अलावा किसानों को इसका प्रशिक्षण भी किसान श्री के द्वारा दिया जाएगा। विदित हो कि बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय आवासीय परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है। इसमें बामेती के निर्देशक द्वारा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा बांका को निर्देश दिए गए हैं। विदित हो कि किसान श्री के द्वारा पिछले कई वर्षों से जैविक एवं 

प्राकृतिक खेती की जा रही है। किसान श्री ने बताया कि, जैविक और प्राकृतिक खेती की तकनीक के बारे में उनके द्वारा पूर्व में भी बामेती के साथ साथ अन्य जगहों में कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई थी। किसान श्री अभय कांत झा ने बताया कि, आज के समय में जैविक एवं प्राकृतिक खेती करके मिट्टी और मनुष्य दोनों को स्वस्थ रखने का काम किया जा सकता है। किसान खाद के रूप में घर में उपलब्ध अपशिष्ट पदार्थों, गाय के गोबर, मूत्र, वनस्पति आदि की सहायता से जैविक कीटनाशक, जैविक फफूंदी नाशक सहित अन्य चीजों को तैयार कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि, प्रशिक्षण कार्यक्रम की सारी तैयारियां की गई है। अपने घर के आसपास के क्षेत्रों में उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के साथ मिश्रित खेती करने का काम किया है।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें