Bounsi News: पर्यटन विभाग के सचिव, जिलाधिकारी व एसपी ने मंदार का लिया जायजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, अभय कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को बौंसी प्रखंड स्थित मंदार हील पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं एसपी डॉ सत्यप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मंदार पर्वत का जायजा लिया। पदाधिकारियों के साथ आए सचिव व जिलाधिकारी के साथ-साथ मंदार व अन्य कार्यों के बारे में मंथन किया गया। पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले पापहरणी सरोवर का जायजा लेने के बाद पर्यटन विभाग के द्वारा बनाए गए मंदार में दुकानों की जानकारी ली गई। साथ ही पर्वत शिखर पर जाने वाली सीढ़ियों के उखड़े हुए पेवरस ब्लॉक को लगवाने, रेलिंग की मरम्मत के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद पदाधिकारियों के साथ रोपवे के माध्यम से पर्वत शिखर पर पहुंचे। जहां जैन मंदिर सहित 

पर्वत शिखर से मंदार की खूबसूरती का दीदार किया। सचिव ने मंदार के व्याख्यान केंद्र का भी जायजा लिया और जल्दी से आरंभ कराने की बात कही। इसके पूर्व वन विभाग के द्वारा बनाई जा रही इको डायवर्सन पार्क का भी उन्होंने जायजा लिया। बताया गया कि पर्यटक की सुविधा के साथ-साथ यहां पर सौंदर्यीकरण के लिए भी कई कार्य किए जाएंगे। पापहरणी सरोवर के मध्य में लाइट और साउंड के साथ साथ लेजर शो लगाने का कार्य भी किया जाएगा। सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना की जाएगी। मोटर वोट को चालू किया जाएगा। मंदार में  जिन सुविधाओं का विकास पर्यटकों के लिए  किया गया है। सभी सुविधाओं को सही करने तथा एक गेस्ट हाउस निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव महोदय के साथ जिला पदाधिकारी, बांका, पुलिस अधीक्षक, बांका,  जिला पर्यटन पदाधिकारी, बांका के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें