Pathargama News: नेहरू युवा केंद्र में मनाया फिजिकल फिटनेस डे




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेहरू युवा केंद्र गोड्डा युवा कार्य और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के रामघाट विवाह भवन  में  राष्ट्रीय युवा सप्ताह 2023 फिजिकल फिटनेस डे का आयोजन किया गया| मौके पर एन वाई वी सुलोचना कुमारी ने कही की स्वास्थ शरीर में स्वास्थ मस्तिष्क का वास होता है ,इसलिए हमे रोज व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाना चाहिए, गोड्डा जिला वूशु संघ के महासचिव दीपक सिंह ने कहा कप्रगतिशील और आधुनिक बनने के दौड़ में हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खेल का महत्व जैसे हम भूलते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम्स में ही खेल खेलते हैं। परंतु खेल का महत्व बच्चों की बढ़ती ग्रोथ के साथ जानना आवश्यक है। दीपक कुमार दास ने स्वामी विवेकानंद पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी सन्‌ 1863 को हुआ। उनका घर का नाम नरेंद्र दत्त था। नरेंद्र की बुद्धि बचपन से बड़ी तीव्र थी और परमात्मा को पाने की लालसा भी प्रबल थी। इस हेतु वे पहले ब्रह्म समाज में गए किंतु वहां उनके चित्त को संतोष नहीं हुआ। कार्यक्रम के दौरान गतका खेल और कराटे का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतम महतो, मुकेश कुमार, मिथुन पंडित, राजेंद्र पंडित, सिकंदर दास, सत्येंद्र किस्कू, सिकंदर महतो, अमित किस्कू, बिक्रम महतो आदि दर्जनों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अमन राज रिपोर्टिंग:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें