Pathargama News: संगठनात्मक मजबूती के लिए भाजपाइयों ने की बैठक




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार पत्थर गामा भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक मुलर्श कोठी मैदान में की गई| बैठक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की अध्यक्षता में की गई| बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनाव 2014 देखते हुए संगठनात्मक मजबूती और बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को एकजुट करना था| सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों को कहा गया कि जो भी पार्टी अधिकारी निष्क्रिय पड़ गए हैं वैसे पदाधिकारी को पद से हटाकर सदस्य बना दिया जाएगा और उनके स्थान पर सर्वसम्मति से किसी कार्यकर्ता को पदभार दे दिया जाएगा| इस बैठक का संचालन प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत| ने किया| बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री संजय झा, मंडल उपाध्यक्ष सुशील भगत, सोनू भगत, संजय मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन महतो, सरवन गुप्ता, अनीश गुप्ता, प्रखंड मीडिया प्रभारी राजीव भगत, लालू   भारद्वाज़, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष चुन्ना भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितिक राजा, गोपाल भगत, सुबोध भगत, शोभा देवी, खगेश महतो, राम प्रसाद महतो सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे|

अमन राज रिपोर्टिंग:-

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें