Pathargama News: विद्यासागर पब्लिक स्कूल पिपरा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस




पथरगामा संवाददाता:-   नेहरू युवा केंद्र गोड्डा युवा कार्य और खेल मंत्रालय भारत सरकार के  जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार प्रखंड अंतर्गत विद्या सागर पब्लिक स्कूल  हरी नगर पिपरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। मौके पर सर्वोदय कार्यकर्ता श्यामाकांत बाबा ने कहा की बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य देश में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अहम दर्जा देना ही इस दिवस का मुख्य लक्ष्य है। समाज में बालिका के बारे में फैली असमानताओं को मिटाने के लिए लोगों के बीच जागरुकता को बढ़ाना इस दिवस को मनाने का लक्ष्य है। पिपरा पंचायत की मुखिया राधा रानी महतो ने कही की बालिकाओं के साथ भेद-भाव आज की एक बड़ी समस्या है, जो कई क्षेत्रों में व्याप्त है जैसे शिक्षा में असमानता, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सीय देख-रेख, सुरक्षा, सम्मान, बाल विवाह आदि को समाप्त करने के लिए हमलोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है । एन वाई वी सुलोचना कुमारी ने कही की लड़कियों की उन्नति के महत्व के बारे में लोगों के बीच यह मिशन जागरुकता को बढ़ाता है। समाज सेवी दीपक कुमार दास ने कहा की बालिकाओं के साथ भेद-भाव आज की एक बड़ी समस्या है,साथ ही आज बालिकाओं को ग्रामीण छेत्र में काम उम्र में ही  शादी हों जाती है जिस कारण लड़कियां शिक्षा से वंचित होने के साथ उनकी शारीरिक विकास नहीं हो पाता है|,इसलिए हमें अपनी बच्चियों की भविष्य को बचाने के लिए काम उम्र में शादी बिलकुल नहीं करना चाहिए| मौके पर बीरेंद्र कुमार महतो, मुन्नी कुमारी, प्रीति किस्कू, अल्पना, डोली, विद्या, सुनीता, रिंकी, नीलम, मंजू, रंजू कुमारी इत्यादि  दर्जनों बालिका और महिलाएं सामिल थे। 

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें