Pathargama News: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 घायल




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- थाना क्षेत्र के दाढ़ीघाट ग्राम में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से लाठी डंडा चला। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 5 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से गणेश राउत, लता देवी और सुमन कुमार है। तो दुसरे पक्ष से बीरबल सिंह और सगिया देवी शामिल है। सभी घायलों को परिजन पथरगामा अस्पताल लाये जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने प्राथमिक ईलाज किया। ईलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बीरबल सिंह को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। बांकी को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। मारपीट में सभी का सर फटा है। घटना दाढ़ीघाट ग्राम में रविवार को देर संध्या साढ़े सात बजे की है। घटना के बारे में घायल बीरबल सिंह ने बताया कि वह शाम के समय घर में अंडा बना रहा था। इसी बीच गणेश राउत और अन्य ने गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। वहीं घायल गणेश राउत ने बताया कि बेटी के साथ झगड़ा हो रहा था। जब समझाने के लिए गया। तो बीरबल सिंह एवं अन्य ने मारपीट की। घटना के बाद पथरगामा पुलिस अस्पताल पहुंची जहां दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर पत्थरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें