Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर मेंआयोजित जनता दरबार में एक मामला हुआ निष्पादित

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट अंचल के राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार मौजूद रहे। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़ा एक आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें थाना क्षेत्र 

के रकौली निवासी बैकुंठ झा एवं चुल्हाय राउत के बीच भूमि विवाद था। थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मचारी द्वारा बारी-बारी से दोनों पक्षों को सुनने और दस्तावेज के अवलोकन के उपरांत कागजात के आधार पर विवादित भूमि का सरकारी अमीन से मापी कराने के लिए निर्देशित करते हुए मामले का निष्पादन किया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें