Panjwara News: बांका विधायक रामनारायण मंडल ने पंजवारा में ग्रामीणों की सुनी समस्या

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। सुबे के पूर्व राजस्व मंत्री एवं वर्तमान में बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शनिवार को पंजवारा पहुंचे ।यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याओं से स्थानीय विधायक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही समस्याओं के निदान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में 

उन्होंने बांका के मंदार से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कांग्रेस की तुलना डूबते हुए नाव से की ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज के समय में मृतप्राय हो चुका है। मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष साह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान, लौढ़िया खुर्द मुखिया प्रतिनिधि धनंजय मांझी ,भाजपा नेता बमशंकर साह, निरोज झा,रासमोहन ठाकुर,ललित किशोर, उज्जल सिन्हा,पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह,अमरकांत जायसवाल, दीपक मंडल, विजय भगत,महेश मंडल ,तुलसी यादव, बालकिशोर भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें