Mahagama news - अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का बितरण।


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। क्षेत्रीय विधायक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया बितरण।


ज्ञात हो कि बीते दिनो महागामा के हरिणचारा मार्ग टीचर्स कॉलोनी के सामने झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से नौ घर जलकर राख हो गए थे।

घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक के त्वरित संज्ञान पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई थी। 


आज रविवार को विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह  अपने कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों के घर जाकर हालचाल जाना एवं श्रीमती विधायक ने नौ अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री  बितरण की साथ ही कहा कि पीड़ित परिवारों का हर संभव सहायता की जाएगी।


वहीं अग्नि पीड़ित परिवारों ने विधायक महोदया का आभार व्यक्त किया।


मौके पर कार्यालय प्रभारी सह महागामा 20 सूत्री उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, मेहरमा कांग्रेस अध्यक्ष नंदू राम, प्रवीण मिश्रा, मंटू भगत अनंत लाल यादव, निलेश सिंह, सरफराज शेख, सत्यम भगत, विकास सिंह, विनोद यादव कृष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

ब्यूरो प्रमुख, ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें