Katoriya News: 33 वर्षीय महिला झुलस कर हुई मौत

ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में खाना बनाने के क्रम में एक महिला झुलस कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते तीन दिन पहले सिकटिया गांव निवासी गजेन्द्र राय कि 33 वर्षीय पत्नी गीता देवी लकड़ी के चुल्हे में खाना पका रही थी। इसी बीच महिला के साड़ी में आग पकड़ गई। इस घटना में जख्मी महिला के चित्कार सुन ग्रामीण दोड़ कर जब-तक आया तब तक महिला की शरीर 

बूरी तरह से झुलस चुकी थी। जिसे देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु देवघर सदर ले जाया गया। जहां तीन दिन तक जख्मी महिला की उपचार किया गया। अंत में शनिवार को इलाज के दौरान गंभीर रूप में झुलसी महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार जनों में कोतूहल मच गया। बताया जा रहा कि मृतक गीता देवी अपने पीछे तीन लड़की एक लड़का पिछे छोड़ गई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें