Godda News: पूर्व गोड्डा विधायक संजय यादव से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  5 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति द्वारा गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव से रंगदारी मांगे जाने के बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कई बार छापामारी भी की गई थी पर अभियुक्त का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बीते शुक्रवार को अभियुक्त के घर पर होने की गुप्त सूचना प्रशासन को मिली जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव को बीते 5 वर्ष पूर्व भागीरथ यादव नामक व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगी गई थी जिसके बाद संजय प्रसाद यादव द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में प्राथमिकी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु शुक्रवार दिनांक 13 जनवरी 2023 कोछापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 28/17, दिनांक 19 फरवरी 2017, धारा 386 भा०द०वि० के अभियुक्त भागीरथ यादव, पिता स्व० गुलज यादव, सा० मुरमुरी, थाना बौंसी, जिला बांका, बिहार जो करीब 05 वर्षों से फरार चल रहा था वो अपना घर पर्व में वापस आया है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार स०अ०नि० करम सिंह मुंडा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर अभियुक्त के घर ग्राम मुरमुरी, थाना बौंसी, जिला बांका, बिहार में छापामारी किया गया। छापामारी कर अभियुक्त भागीरथ यादव, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० गुलज यादव, सा० मुरमुरी, थाना बौंसी, जिला बांका, बिहार को घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं पूर्व विधायक को अभियुक्त द्वारा धमकी देने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी पदाधिकारी ने बताया कि धमकी देने की कोई व्यक्तिगत वजह होगी जो अभियुक्त द्वारा स्पष्ट नहीं हो पाई है। अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु छापामारी टीम में स०अ०नि० करम सिंह मुंडा, सशस्त्र बल नगर थाना, गोड्डा मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें