ग्राम समाचार,चांदन,बांका। क्षेत्रीय दौरा में चांदन बीडीओ राकेश व सिओ प्रशांत शांडिल्य के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना होने से बाल बाल बचे। जानकारी के अनुसार नव वर्ष के मौके पर पिकनिक स्पॉट झझवा झरना पहाड़ एवं भलसुनिया गुफा की विधि व्यवस्था का जायजा व निरिक्षण के प्रखंड मुख्यालय के सरकारी वाहन से भ्रमण कर रहे थे। इस बीच भलसुनिया गुफा जंगल के बीच सरकारी वाहन का अगला चक्का अचानक खुल कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना होने के क्रम में ड्राइवर अपनी सुझ बूझ से वाहन को किसी तरह नियंत्रण कर लिया। जिससे वाहन में बैठे चांदन
बीडीओ राकेश कुमार सिओ प्रशांत शांडिल्य एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल बाल बाल बच गए।इस संबंध में चांदन बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सरकारी वाहन बहुत पुराना हो गया है, जिसकी जानकारी जिला अधिकारी को दे दी गई है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पैदल चल कर भैरोगंज बाजार पहुंचे। इस बात जानकारी होते ही दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक उत्तरी बारने पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास तुफान साह, पवन यादव आदि लोग पहूंच कर कुशलक्षेम पूछा और अपने साथ ले गए, जहां चाय का चुस्की लेकर अस्वस्थ हुए। तत्पश्चात सिओ प्रशांत शांडिल्य ने निजी वाहन से प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इधर दुर्घटनाग्रस्त सरकारी वाहन को ड्राइवर ने वाहन मिस्त्री को बुलाकर देर रात तक ठीक कराया गया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें