Chandan News: पहले किया प्यार बाद में भाग कर रचाई अंतर्जातीय विवाह, बना चर्चा की विषय

ग्राम समाचार,चान्दन,बांका। चान्दन बाजार निवासी (रिंकू) उर्फ उत्तम बरनवाल, पिता रविशंकर  बरनवाल ने गौरीपुर पंचायत के गोविंदपुर निवासी गायत्री कुमारी, पिता सतनारायण तांती से मंगलवार को गिरिडीह कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया से शादी कर ली जिसकी चर्चा पूरे  गांव से लेकर बाजारों में अंतरजातीय विवाह का चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़का लड़की पर तरह-तरह के आरोप लगाया जा रहा है। लड़का लड़की दोनों बालिग है.और दोनों पढ़े लिखे हैं. बताया गया है कि दोनों ने तीन जनवरी मंगलवार को कानूनी रूप से झारखंड गिरिडीह कोर्ट से शादी भी कर ली है। लड़का ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी 

लगा रखा है। जिससे सोशल मीडिया के द्वारा दोनों समुदायों के बीच में पता चल जाए एक दूसरे ने राजी खुशी से विवाह कर ली है। इधर परिवारिक सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल कई वर्षों से जीने मरने की कसम खा रखी थी। जिसके कारण दोनों के प्यार का परवान चढ़ रही थी। लेकिन अंतर्जातीय समुदाय होने के कारण दोनों के परिजनों को मंजूरी नहीं थी, इस बात को लेकर दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। हालांकि परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया द्वारा पता चला कि दोनों प्रेमी युगल गिरिडीह में शादी कर ली है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा करते हुए दोनों के परिजनों को आपसी समझौता करने की कोशिश की जा रही है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें