Chandan News: कुछ दिनों पूर्व आग से जली महिला भागलपुर में इलाज के दौरान हुई मौत*

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार जनकपुर गांव की महिला मीरा देवी पति निरंजन चौधरी एक सप्ताह पूर्व आग तापने के क्रम में बुरी तरह से झुलस गई थी। जो  शुक्रवार देर रात को इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चांदन ग्राम कचहरी के लिए पूर्व सरपंच उम्मीदवार मीरा देवी 48 बर्ष पति निरंजन चौधरी एक सप्ताह पूर्व शीतलहर के कहर से कड़ाके की ढंड में अपने घर मे आग ताप रही थी। की अचानक उसकी 

कपड़े में आग पकड़ लिया। बताया गया कि घटना के वक्त घर में कोई सदस्य नही था। काफी देर बाद हल्ला होने पर कुछ ग्रामीणों ने उसके शरीर से आग को बुझाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। औऱ महिला 60%  जल चुकी थी। जिसे परिजनों ने आननफानन में इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन अस्पताल ले जाया गया था।जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उनके निधन पर परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें