Chandan News: दो बाइक के टक्कर में घायल एक शराबी गिरफतार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। शुक्रवार 13 जनवरी 23 को देवघर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार व्यक्ति शराब के नशे में चूर होकर सामने से आ बाइक सवार में ठोकर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिर कर मामूली जख्मी हो गया। हलांकी सामने आ रही बाइक सवार युवक मौके के फरार हो गया। वहीं शराब के चूर युवक जख्मी होकर पड़े रहे, जिसे देख मद्य निषेध चेक पोस्ट स्थित करुवापत्थर के समीप संध्या गस्ती अभियान के तहत ड्यूटी पर तैनात चांदन थाना के ए एस आई धर्मेंद्र 

कुमार व सुरक्षा बलों ने घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया जहां उपचार करते हुए ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने की पुष्टि होने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी युवक की पहचान बांका जिला के खेसर थाना निवासी अभिनंदन चौधरी पिता हरी चौधरी के रूप में की गई। इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को जूर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया जाएगा।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें