Bounsi News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे मंदार से आरंभ होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पहुंचे मंदार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे मंदार से आरंभ होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंदार पहुंचे। मंदार के तराई में अद्वैत मिशन प्रांगण में बने हेलीपैड पर बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सुबोध कांत सहाय, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह, मंत्री मुरारी गौतम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया । एनसीसी के कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर हेलीपैड पर दिया। इस दौरान बांका जिले से आए संथाल टीमों के द्वारा नृत्य कर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगे आगे संथाली नृत्य चल रहा था। राष्ट्रीय धुन बजाए जा रहे थे। आयोजन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष  मंदार  के समीप लक्ष्मी नारायण मंदिर गए। जहां पर पूजा अर्चना किया और हरी झंडी देकर कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को रवाना किया।  इस अवसर पर मंदार के बायोडायवर्सिटी पार्क में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा कि, भाजपा आज देश में नफरत की राजनीति कर रही है। धर्म के आधार पर लोगों को बांट रही है। जबकि कांग्रेस लोगों के बीच भाईचारा और प्यार 


का पैगाम लेकर आ रहे है। हम तोड़ने में नहीं जोड़ने में यकीन रखते रखते हैं। इसीलिए हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, आज नौजवानों को रोजगार नहीं दिया है। 30 लाख पद  खाली है। लेकिन रोजगार नहीं दिया। नौकरी नहीं मिल रही है। महंगाई चरम पर है। खाद नहीं मिल रहा है किसानों को। आज बिहार से बेरोजगारी के वजह से लोगों का पलायन हो रहा है। इन सब बातों से भाजपा को कोई परवाह नहीं है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, श्री खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सफलता लहराए। जबकी अन्य राज्यों में भी उसका काफी बेहतर प्रदर्शन हुआ है। यह यात्रा लोगों में शांति एवं प्यार का पैगाम देगी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि,  नफरत छोड़ो भारत जोड़ो साथियों ने महंगाई पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा ने आज देश में महंगाई ला दिया है। नोटबंदी उसका विफल साबित हुआ है।  बिहार प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने भी कहा कि, देश को आजाद करने वाला आज  पार्टी कांग्रेस है। जबकि गरीब किसानों का निवाला भाजपा छीन रही है। यात्रा को लेकर पूरा मंदार क्षेत्र कांग्रेस के झंडों से फटा हुआ है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पूरा आयोजन स्थल भरा हुआ है। आयोजन में जिले एवं अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता पहुंचे हुए हैं।  इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह,  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री मुरारी गौतम, विधायक अजीत शर्मा, अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, तारिक अनवर, दीपिका पांडे, इंटेक प्रदेश अध्यक्ष सीपी सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, इंद्रेश, प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह, कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार  कापरी, केसर सिंह, प्रोफेसर विश्वजीत सिंह, सुनैना झा सहित अन्य उपस्थित थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें