Bounsi News: नयागांव पंचायत के 35 भूमिहीनों को आवास के लिए दी जाएगी भूमि

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में भी तैयारियाँ चल रही है। इसी कड़ी में नयागांव पंचायत के नवीनगर में शुक्रवार को भूमिहीनों को चिन्हित किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की मौजदूगी में नवीनगर गांव के 35 लोगों को 

चिन्हित किया गया है। जिनके पास आवास के लिए भूमि नहीं है। अंचलाधिकारी ने बताया कि, वैसे लाभुकों का चयन किया गया है। जिनके पास भूखंड नहीं है। उन्हें आवास के लिए शीघ्र ही भूमि दी जाएगी। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल, उप मुखिया रूबी देवी, सरपंच गोपाल मंडल सहित सभी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें