Bounsi News: मंदार के पापहरनी में आयोजित दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ में यूपी से आई महिला व पुरुष धावक ने मारी बाजी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार पर्वत पर आयोजित 12 वां दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें पुरुष के तरफ से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के धावक अनिल कुमार यादव ने अपनी कड़ी मेहनत एवं मशक्कत के बाद प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जबकि महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश मिर्जापुर की तामसी सिंह ने अपने प्रयास को लगातार बनाए रखा और उसमें भी प्रथम स्थान प्राप्त की है। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कांति सिंह ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। जबकि महिला वर्ग में मैराथन दौड़ में दूसरे स्थान पर यूपी बलिया की संध्या यादव आई। जबकि तीसरे स्थान पर यूपी के 

इलाहाबाद की अंजली पटेल ने बाजी मारी है। वहीं बिहार के शेखपुरा की शिवानी कुमारी चौथे स्थान पर रही। वहीं भागलपुर की मुस्कान सिंह पांचवें स्थान पर विजई प्रतिभागी बने। सबको बांका के पूर्व सांसद आयोजन समिति के अध्यक्ष पुतुल कुमारी ने दोनों ही वर्गों में विजई प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं को एक 11,000 एवं सेकंड प्रतिभागी को 5000 का नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध खिलाड़ी एवं आम लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजन के आयोजित होने से बांका के खिलाड़ियों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिलता है। वह नेशनल स्तर के धावक धाविका बन सकती है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंह बीडियो अमित कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, श्यामा सिंह देवाशीष पांडे, प्रोफेसर विश्वजीत कुमार, राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें