ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बौंसी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोमल भारती को उनके आवास पर जाकर बुके देखकर उनकी जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ बिहार प्रदेश से इंटक के संयुक्त
महामंत्री बांका जिला इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी,प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर झा सहित बांका जिला मजदूर श्रमिकों के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस मौके पर मनोज कुमार साह, सर्वेश्वर राम, बालेश्वर ठाकुर, विजय पांडे, किशन साहू आदि उपस्थित थे।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें