ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। दिग्विजय मंदार मैराथन के सफल आयोजन को लेकर बांका के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की मंगलवार को बौंसी पहुंची। विदित हो कि विगत 12 वर्षों से दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष जनवरी माह के 18 तारीख को दिग्विजय मंदार मैराथन का आयोजन किया जाता है। इसी
संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ को सफल बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर व्यवसाई कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, वार्ड सदस्य नवनीत कुमार, ब्रजेश सिंह, मिंटू सिंह, बंटी पाठक सहित दिग्विजय मंदार मैराथन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें