Rewari News : आम आदमी पार्टी ने जन संकल्प विजय यात्रा जुलूस निकालकर लोगों का आभार जताया

आम आदमी पार्टी संगठन जिला रेवाड़ी ने आज पार्टी के जोन अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच के नेतृत्व में रेवाड़ी शहर में जन संकल्प विजय यात्रा का आयोजन किया गया ।   



आज आम आदमी पार्टी के दिल्ली एम सी डी में ऐतिहासिक जीत प्राप्त करने एवम गुजरात में 5 विधान सभा जीत के साथ 13 प्रतिशत वोट प्राप्त कर राष्ट्रीय पार्टी का ओहदा /दर्जा प्राप्त कर लिये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्साह और हौसला बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी हरियाणा जोन अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच की अगुवाई में जिला रेवाड़ी टीम संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जन संकल्प विजय यात्रा का आयोजन किया गया। इस जन संकल्प विजय यात्रा में रेवाड़ी संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष मेहंदिया, युवा जिला अध्यक्ष कपिल खरसांनकी



रेवाड़ी विधान सभा अध्यक्ष सूबेदार विक्रम सिंह, बावल विधानसभा अध्यक्ष मदन सिंह, किसान जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह बूढ़पुर, हजारी लाल काठुवास, एडवोकेट साहिल रारिया ब्लाक समिति सदस्य, संतोष यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिषेक झांब, मनोज अन्ना, डा अनिल यादव, भोला राम, विजय भार्गव, मोहित इंदौर, एडवोकेट राखी चौधरी,विजय सिंह,रेखा दहिया, कृष्ण कुमार, राजेश खन्ना, विनोद यादव, मनोज फाेजी, चंद्रप्रकाश, सोमदत्त, राजेश खन्ना आदि सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ जन संकल्प विजय यात्रा रोड शो का आयोजन में भाग लिया गया।             


                           

इस अवसर पर जोन अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच ने रेवाड़ी के प्रदीप शर्मा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।साथ ही रेवाड़ी संगठन के कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर नारी शक्ति को भी मजबूत करने के लिए आह्वान किया ।      


                                     

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें