ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। झारखंड सीमा पर पंजवारा में स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर शराबियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात तीन शराबियों को गिरफ्तार किया।ये तीनों झारखंड के गोड्डा जिला से शराब का सेवन कर आ रहे थे ।ब्रेथ एनालाइजर से जांच में इनके शराब सेवन
की पुष्टि हुई। गिरफ्तार शराबियों में बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के बेलडीहा निवासी दीपक कुमार,झारखंड के बोकारो जिला के कुम्हरी निवासी समर दत्त, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के दापाहाट निवासी सुंजन दास शामिल है। गिरफ्तार तीनों शराबियों को आर्थिक जुर्माना हेतु शनिवार सुबह थाना द्वारा बांका न्यायालय भेज दिया गया।इसकी जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने दी।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें