Bounsi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया मंदार का जायजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को मंदार पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मंदार में आयोजन होने वाले भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के स्थल का उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष आयोजन स्थल मंदार बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप गए। जहां पर मंच बनने वाले स्थल को उन्हों ने निरीक्षण किया। इसके बाद 

अद्वैत मिशन स्थित बनने वाले हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, राहुल गांधी जी की भारत छोड़ो यात्रा का समर्थन में मंदार से यात्रा आरंभ होगी जो बोधगया में जाकर संपन्न होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम बड़े बड़े नेता पहुंचेंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। बाद में वह गुरुधाम गए। जहां पर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, परवेज जमाल, सुनैना झा, विनय कुमार कापरी, महेश झा, रमाशंकर रवि सहित अन्य मौजूद थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें