ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भीषण ठंड का दौर प्रखंड क्षेत्र में शुरू हो चला है। जिसको लेकर अंचल प्रशासन ने भी गरीबों के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। ताकि इस ठंड में गरीब लोगों का बचाव किया जाए। जिसको लेकर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने गरीब व निर्धन लोगों को बीच शनिवार देर शाम को कंबल का वितरण किया। वहीं सभी
मुख्य चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। ठंड को देखते हुए गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया गया। आगामी ठंड को देखते हुए अभी से ही तैयारियां प्रत्येक प्रखंडों में शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर सामाजिक सुरक्षा के अधीन निर्धन, गरीब, लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ कई समाजसेवी मौजूद थे।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें