Bounsi News: खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों के द्वारा बैठक का किया गया आयोजन, बौंसी खेल संघ की की गई स्थापना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सीएनडी खेल मैदान पर बौंसी के तमाम खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक आयोजित कर एक खेल संघ की स्थापना की गई। सर्वसम्मति से संघ का नाम बौंसी खेल संघ रखा गया। सर्वसम्मति से खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में रंजन प्रसाद यादव को मनोनीत किया गया। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं सचिव के पद पर अमित कुमार दुबे को मनोनीत किया गया। प्रमोद कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महासचिव के पद पर शारीरिक शिक्षक मोनू रंजन को मनोनीत किया गया। जबकि मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन अध्यक्ष बबलू मिश्रा, गुलशन 

सिंह, अरुण मिश्रा, गुलाब अंसारी एवं कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर कहा गया कि, इस खेल संघ की स्थापना से प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक खेल का आयोजन कराया जाएगा। इसमें तमाम तरीके के खेल को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। एक लंबे समय से खेल का अस्तर गिरता जा रहा था और खिलाड़ियों का मनोबल भी घटता जा रहा था। ऐसे सब बातों को संज्ञान में लेते हुए सभी के विचार विमर्श के उपरांत खेल संघ को गठित किया गया। बिसेस कर फ़ुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल यह सभी खेलों पर विशेष पहल की जाएगी। इस मौके पर सदस्य मोंटी सिंह, रमन राज उर्फ मनीष पोद्दार, अमित कुमार पासवान, कुंदन कुमार, नंदन सिंह, रंजन कुमार, श्वेत चंदन, राकेश कुमार एवं पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Online Education