Bounsi News: नगर पंचायत चुनाव के लिए उप मुख्य पार्षद पद के लिए कराया गया मॉक पोल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में रविवार को नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर उप मुख्य पार्षद पद के लिए मॉक पोल कराया गया। बताते चलें कि ईवीएम रखने के लिए यहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है। विदित हो कि, पहले दिन शनिवार को मुख्य पार्षद पद के लिए मॉक पोल कराया गया था। जिसके बाद रविवार को उप मुख्य पार्षद पद के लिए 6 टेबल पर 39 ईवीएम को खोला गया। जिसके 

लिए 40 कर्मियों को लगाया गया था। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीसीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि, पद के हिसाब से मॉक पोल करने के बाद पॉल को डिलीट कर एबीएम की बैटरी आदि की जांच कर सील कर उसे वज्रगृह में रखा गया। विदित हो कि उप मुख्य पार्षद पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा कर्मी सहित अन्य मौजूद थे। अगले दो दिनों में वार्ड पार्षद पद के लिए मॉक पोल कराया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें