ग्राम समाचार न्यूज : महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर ज्योतिबा फुले पार्क धारूहेड़ा में सैनी सभा धारूहेड़ा कार्यकारिणी सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
सैनी सभा धारूहेड़ा के प्रधान युद्धवीर सैनी ने ज्योतिबा फुले के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले महान व्यक्ति थे। उन्होंने देश में नारी उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।
सैनी सभा धारूहेड़ा के महासचिव मास्टर ब्रह्म कुमार सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने देश में नारी की शिक्षा के लिए 1848 में पहला विश्वविद्यालय खुलवाया। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। उन्होंने किसान, मजदूरों और दलित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। मास्टर जी ने कहां कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर बल देना चाहिए। क्योंकि शिक्षा से ही हम अपने देश को उन्नत की राह पर ले जा सकते हैं तथा हम महात्मा ज्योतिबा फुले के सपनों को साकार कर पाएंगे।
इस अवसर पर सैनी सभा के कोषाध्यक्ष सुमेर सैनी, उप प्रधान महेंद्र सैनी ,उप प्रधान सुरेश सैनी संगठन सचिव बलराम सैनी, प्रचार मंत्री उमेश सैनी, कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुल पार्क की देखरेख करने वाले मामन राम सैनी तथा अन्य सैनी समाज के लोग उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें