ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मीटिंग हुई जिसमे सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया | प्रधान समय सिंह ने बताया कि आज कि मीटिंग का उदेस्य 24 नवम्बर को अम्बाला के मोहड़ा में किसानों के बड़े जथे द्वारा हाईवे को जाम करने कि रणनीति पर चर्चा हुई | उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसान आंदोलन में शामिल किसानों के हरियाणा सरकार केश वापिस ने लेने के विरोध में होगा | एक वर्ष से भी अधिक चले किसान आंदोलन कि समाप्ति पर खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वादा किया था कि किसानों पर लगे केस सरकार वापिस ले लेगी किन्तु इतना समय बीत जाने के बाद सरकार वादाखिलाफी करती नजर आ रही है |
पहले हम इसी दिन रेल रोको आंदोलन करने वाले थे किन्तु केंद्र सरकार द्वारा सभी केस वापसी कि घोषणा होने के बाद हमने राज्य सर्कार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है | संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानो को इस आंदोलन के लिए तैयार करेंगे और उन्हें उनका हक़ दिलवा कर ही मानेंगे | रेवाड़ी जिले से बहुत अधिक संख्या में किसान 24 नवम्बर को होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे | इस मौके पर समय सिंह प्रदान के साथ रामेश्वर दयाल जिला महासचिव, राकेश ढोकिया जिला युवा प्रधान, सवाचंद नम्बरदार उप प्रधान, मीर सिंह किसान नेता, डॉ रोहताश उप प्रधान, भूपेंदर सिंह राठी, वेद प्रकाश, लाल सिंह, सत्यवीर मास्टर, लोकेश बावल, सुमेर नाहड़, अशोक रोजवास व अन्य शामिल थे |
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें