Pathargama News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कोयला ढोने वाले एक की मौत दो घायल





                            घायल जय कांत यादव


                               मृतक बीरबल साह

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार का दिन साइकिल पर कोयला ढोने वालों पर कहर बनकर टूट पड़ा | अहले सुबह जब लोगों की नींद भी नहीं खुली थी उसी वक्त गोड्डा महागामा मुख्य पथ एनएच 133 पर पथरगामा के बाबूपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोड्डा की तरफ साइकिल से कोयला ले जा रहे महादेव बथान निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद साह का पुत्र बीरबल साह बुरी तरह से घायल हो गया| दुर्घटना की सूचना पाते ही उसके घर वाले 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गोड्डा ले जा रहे थे उसी दरमियान उसकी मौत हो गई| उसकी लाश को वापस महादेवस्थान लाकर उसके परिजनों ने सड़क जाम कर दिया|


                           सड़क जाम का फोटो

दूसरी घटना पथरगामा के मांछीटांड़ मोड़ (चौबे बगीचा) के समीप की है| महागामा से पथरगामा की तरफ आ रही अनियंत्रित खाली ट्रैक्टर ने पथरगामा की तरफ आ रहे दो कोयला साइकिल वाले को पीछे से टक्कर मार दी जिससे टेंगर् निवासी जयकांत यादव और प्रदीप यादव घायल हो गए| दोनों कोयला साइकिल वाले को पीछे धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर वहीं पर पलट गई और ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा| आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरगामा लाया गया|




           टूटी हुई साइकिल और पलटा हुआ ट्रैक्टर का फोटो

दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान ने की| बुरी तरह से घायल जयकांत यादव को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया| उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मायागंज (भागलपुर) रेफर कर दिया गया जबकि आंशिक रूप से घायल प्रदीप यादव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया| दुर्घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर साइकिल और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें