Pathargama News: एबीवीपी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया




ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अभाविप कार्यकर्ताओं ने एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा में मंगलवार को बिरसा मुंडा की जयंती मनायी, इस दौरान अभाविप के नगर मंत्री अंकित मिश्रा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया| मौके को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अंकित ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है| कहा कि आज का दिन झारखंड स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है| भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नगर मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे| अभाविप के वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा भारत के स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे| अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में उनकी ख्याति जग जाहिर है| उन्होंने अपने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए महज 25 वर्ष के अल्पायु में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया | इतिहास सदैव उनका ऋणी रहेगा| कहा कि धरती आबा के नाम से जाने जानेवाले भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से हमसभी को सीख लेने की जरूरत है| वे जनजातीय जीवन मूल्य की सनातन परंपरा के अग्रदूत थे| वह एक क्रांति चॆता, भविष्य दष्टा, अपराजेय योद्धा और लोक नायक थे इसलिए लोक समाज ने उन्हें भगवान का स्थान दिया है| इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज भगत, प्रोफेसर राजेश किस्कु,  नगर सह मंत्री आशीष कुमार, संतोष पांडे, आयुष दुबे, खुशबू, रूपा कुमारी, सौम्या, प्रेरणा, खुशबू, साकेत, विजय आदि मौजूद थे|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें