Panjwara News: पत्रकार को मातृशोक

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। एक दैनिक अखबार के संवाददाता पंजवारा निवासी पत्रकार जीवन मिश्रा की माता जानकी देवी का निधन रविवार सुबह हो गया।वे करीब 80 वर्ष की थीं  एवं बीते कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं।उनके निधन की समाचार सुनते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय पत्रकारों, जन प्रतिनिधियों ,ग्रामीणों ने उनके घर 

पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। उनके निधन पर बांका विधायक रामनारायण मंडल, बाराहाट  प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुभाष साह,पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, रासमोहन ठाकुर, बाल किशोर भगत ,पीताम्बर झा, प्रमोद झा,संजीव सिंह,राजू सिंह,सुभाष सिंह, महेश मंडल सहित अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें