Pathargama News: कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है चंद्र ग्रहण- पंडित नितेश कुमार मिश्रा




ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  8 नवंबर को भारत समेत दुनिया के कई देशों में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी भागों में दिखाई देगा. जबकि अन्य हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण नजर आएगा। कार्तिक पूर्णिमा इस बार 8 नवंबर को है। इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक का महीना समाप्त हो जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण के कारण 1 दिन पहले ही गंगा के तट पर लाखों लोग स्नान करेंगे एवं देव दिवाली मनाएंगे। पंडित नितेश कुमार मिश्रा के मुताबिक इस बार यह चंद्रग्रहण भरनी नक्षत्र एवं मेष राशि पर लग रहा है। चंद्र ग्रहण की आंशिक चरण की शुरुआत लैटिन अमेरिका के कुछ देशों से होगी। लैटिन अमेरिका में आंशिक ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार लगभग 2:39 पर होगी। आंशिक ग्रहण भारत में 6:20 पर समाप्त हो जाएगा। जबकि उप छाया ग्रहण दुनियाभर में 7:27 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा. जबकि भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण और अधिकतर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक के दौरान मंदिरों में प्रवेश करना, मूर्ति स्पर्श करना, भोजन करना व यात्रा करना वर्जित है। बालक, वृद्ध व रोगी अति आवश्यक होने पर फलाहार ले सकते हैं। इस दौरान भगवान का भजन करना एवं स्मरण करना श्रेयस्कर माना गया है। ग्रहण जहां दृश्य मान होता है वहीं पर सूतक लागू होता है। पंडित नितेश मिश्रा ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण शाम 4:59 बजे से प्रारंभ होकर 6:20 पर समाप्त हो जाएगा। वही बनारसी पंचांग के अनुसार 5:09 से शुरू होगा और 6:19 पर समाप्त हो जाएगा। गोड्डा में चंद्र ग्रहण की शुरुआत चंद्रोदय के साथ शाम 4:53 से होग और 6:19 पर समाप्त हो जाएगा|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें